Thursday, October 8, 2026
Home कोरबा श्री गुजराती समाज का नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर से, नौ दिनों तक...

श्री गुजराती समाज का नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर से, नौ दिनों तक रहेगी रास-गरबा की धूम

जलाराम मंदिर में 10 अक्टूबर को होगा गरबा का वितरण

कोरबा। श्री गुजराती समाज द्वारा समाज भवन परिसर में 11 अक्टूबर से नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 11 अक्टूबर रविवार को प्रातः 11.45 बजे शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान समाज भवन परिसर में आकर्षक लाइटिंग एवं साज-सज्जा के साथ प्रतिदिन रास-गरबा का आयोजन किया जाएगा।


समाज के सदस्यों के लिए गरबा का वितरण 10 अक्टूबर को संत श्री जलाराम मंदिर में किया जाएगा। गरबा वितरण का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 8:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रति गरबा शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन प्रथम आरती रात 9 बजे और द्वितीय आरती रात 12 बजे होगी। 18 अक्टूबर को महाअष्टमी के अवसर पर हवन का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन रात 12 बजे महाआरती होगी।
गुजराती महिला मंडल द्वारा नवरात्रि के अवसर पर पूरे नौ दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज भवन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
श्री गुजराती समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से नवरात्रि महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Advertisement Carousel