कथावाचक राष्ट्रीय भागवताचार्य आचार्य रमाकांत महाराज (हरदीबाजार वाले) होंगे

कोरबा। सर्वमंगला नगर दुरपा में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 12 से 19 जनवरी तक शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल छोटा दशहरा मैदान, सर्वमंगला नगर दुरपा निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से पूजन, रुद्राभिषेक एवं आरती होगी, वहीं दोपहर 3:30 बजे से शिव महापुराण कथा शिव-इच्छा तक चलेगी। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को प्रतिदिन सिद्ध रुद्राक्ष का वितरण भी किया जाएगा।
कथा के पहले दिन 12 जनवरी को कलश यात्रा, वेदी पूजन, कथा महात्म्य एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन होगा। 13 जनवरी को भस्म की महिमा, नारद जी का वानर मुख होना तथा भगवान विष्णु को श्राप की कथा सुनाई जाएगी। 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन विशेष कथा में गंगावतरण, रुद्ररहित यज्ञ का आरंभ एवं सती प्रसंग का वर्णन होगा। 15 जनवरी को सती जी का हिमालय के घर पार्वती रूप में जन्म एवं शिव-पार्वती विवाह उत्सव, 16 जनवरी को कार्तिकेय जन्म, तारकासुर वध, त्रिपुर दहन एवं जलंधर-तुलसी विवाह की कथा होगी। 17 जनवरी को अर्धनारीश्वर उत्पत्ति, दत्तात्रेय-दुर्वासा कथा एवं हनुमान जी के अवतार का प्रसंग सुनाया जाएगा। 18 जनवरी अमावस्या को 12 ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति एवं दर्शन कथा के साथ विश्राम एवं चढ़ोत्तरी होगी। वहीं कथा का समापन 19 जनवरी को 11 हजार पार्थिव शिवलिंग पूजन, अभिषेक, हवन, सहस्त्रधारा, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
इस पावन शिव महापुराण कथा के वाचक राष्ट्रीय भागवताचार्य आचार्य रमाकांत जी महाराज (हरदीबाजार वाले) होंगे। आयोजन में सर्वमंगला नगर दुरपा, आजाद नगर जरहाजेल, दुल्लापुर, एसजीपी कॉलोनी, बरमपुर, शांतिपारा, बरेठ मोहल्ला, ओडिया मोहल्ला, मंदिर मोहल्ला, चंद्रनगर बसावट सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग है। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुजनों से सपरिवार पहुंचकर कथा-रसपान कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
















