
कोरबा। श्री गुजराती समाज, कोरबा की ओर से शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर, रविवार को मां अंबे ध्वजा पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक पदयात्रा में समाज के सभी परिवारों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
पदयात्रा रविवार को सुबह 7:30 बजे साईं एनक्लेव स्थित श्री दिलीप भाई मकवाना के निवास से प्रारंभ होगी। मां अंबे की पावन ध्वजा के साथ निकलने वाली यह पदयात्रा नहर मार्ग से होते हुए श्री जलाराम मंदिर पहुंचेगी।
समाज की ओर से सभी परिवारों से पदयात्रा में शामिल होकर मां अंबे का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।
















