Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा KORBA के NTPC में गिरा मजदूर,सुरक्षा में प्रबंधन की लापरवाही

KORBA के NTPC में गिरा मजदूर,सुरक्षा में प्रबंधन की लापरवाही

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एनटीपीसी के कोरबा स्थित पावर प्लांट संयंत्र में बड़ा हादसा हुआ है। 30 फिट ऊपर कूलिंग टावर से गिरकर मजदूर की मौत हो गई है.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. मामला दर्री थाना इलाके का है.बता दें कि, कूलिंग टावर के ऊपर काम कर रहे मजदूर केंदई निवासी चमार सिंह की टावर से गिरकर मौत हो गई है. ये हादसा स्ट्रक्चर टूटने की वजह से और एनटीपीसी मैनेजमेंट की बड़ी लापरवाही के कारण घटा है. जानकारी के अनुसार, मैनेजमेंट सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर काम ले रहा था, उसी दौरान ये दर्दनाक घटना घटी है. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है.

Advertisement Carousel