Monday, March 23, 2026
Home कोरबा KORBA:छात्राओं को पीटने वाली शिक्षिका सस्पेंड

KORBA:छात्राओं को पीटने वाली शिक्षिका सस्पेंड

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कक्षा चौथी की छात्रा की पिटाई करने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा श्रीमती अनुपमा मिंज, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला गोढ़ी, विकासखण्ड कोरबा को बीईओं कोरबा के जांच प्रतिवेदन के आधार पर छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 तथा नियम 10 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोरबा निर्धारित करने के साथ नियमानुसार जीवन निर्वाह की पात्रता प्रदान की गई है।
बता दें कि कोरबा जिले के ग्राम गोढ़ी के प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी की छात्राओं को शिक्षिका ने पीट दिया। उसके खिलाफ परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दिया है। सोमवार को कक्षा चौथी की दो बच्चियों को शिक्षिका ने होमवर्क न करने या अन्य किसी बात को लेकर क्लास में पीट दिया। मामले में पुलिस द्वारा अपनी जांच-पड़ताल की जा रही है।

Advertisement Carousel