Monday, May 11, 2026
Home कोरबा राखड़ वाहन ने दंपत्ति को रौंदा, पत्नी की मौत

राखड़ वाहन ने दंपत्ति को रौंदा, पत्नी की मौत

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झगरहा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार राखड़ लोड भरे वाहन ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पति गंभीर हालत में है। घटना की सूचना तत्काल 112 और सिविल लाइन थाना को दी गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया जिसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई । यहां लोग भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement Carousel