रायपुर/ जगदलपुर। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, कोंडागाँव डॉ. लल्लन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी अधीनस्थ महिला कर्मचारी का यौन शोषण किया हैै। निलम्बन अवधि में डॉ.लल्लन सिंह को उप संचालक चिकित्सा सेवा जगदलपुर में रिपोर्ट करना होगा। उक्त संबंध में शासन के पशुधन विकास विभाग के अवर सचिव अरविंद भार्गव ने आदेश जारी किया है।