Friday, October 18, 2024
Homeकोरबापोड़ीबहार में लखनलाल ने किया जनसंपर्क, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धियों को...

पोड़ीबहार में लखनलाल ने किया जनसंपर्क, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया

कोरबा (खटपट न्यूज)। भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन कोरबा के पोड़ीबहार में जनसंपर्क किया। उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने लोगों से भाजपा को जनसमर्थन का आव्हान करते हुए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धियां को बताया तथा वर्तमान कांग्रेस की भ्रष्टाचार एवं कुशासन को गिनाया।
भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा प्रवाहित हो रही थी भाजपा सरकार ने महतारी के माथे से पिछड़ेपन का दाग हटाया। प्रदेश में पॉवर हब, सीमेंट हब इस्पात हब, एल्युमिनियम हब, एजुकेशन हब हेल्थ केयर हब, डिजिटल हब के साथ सुनहरे भविष्य की गाथा लिखी जा रही थी।
जहां छत्तीसगढ़ का देश को विकास की मौलिक अवधारणाएं देने वाले राज्य की पहचान में गिनती होती थी। यही नहीं प्रदेश में ट्रिपल आईटी आईआईएम, टेक्निकल शिक्षा संस्थान से प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा था जबकि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करते ही गरीबों का चावल 5000 करोड़ से अधिक घोटाला किया। 500 करोड़ से अधिक का कोयला घोटाला, 2000 करोड़ का शराब घोटाला, 1300 करोड़ का गोठन घोटाला,700 करोड़ का डीएमएफ का घोटाला किया। कांग्रेस के सरकार में नौकरियां भी बिक गई। प्रदेश में तबादला नीति ने बाकायदा एक उद्योग का रूप ले लिया इस तरह से कांग्रेस ने केवल घोटाला किया।जनता अब कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो गई है।
निश्चित तौर पर कोरबा की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। इस अवसर पर भाजपा के अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग साथ-साथ उपस्थित थे।

    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments