Saturday, January 18, 2025
https://khatpatnews.com/wp-content/uploads/2024/11/digital-ad-4-november-copy.jpg
https://khatpatnews.com/wp-content/uploads/2024/10/kpt-advt-November-24-scaled.jpg
https://khatpatnews.com/wp-content/uploads/2024/11/20x10.pdf
Homeदेश-विदेशबालाघाट में पुल-पुलिया के लिये 12 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

बालाघाट में पुल-पुलिया के लिये 12 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

भोपाल। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में 3 पुल-पुलियाओं के निर्माण के लिये 12 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। बेलागाँव से लोढ़ामा, लोढ़ामा से देवगॉव एवं ग्राम बटकरी से बोदालझोला में पुल-पुलियाओं का निर्माण होगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा सुलभ हो सकेगी। क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। पुलिस फोर्स का आवागमन सुगम हो सकेगा और नक्सल गतिविधियों की रोकथाम में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments