• Contact
  • Home
khatpatnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
khatpat News
No Result
View All Result
Home रायपुर

देश के गृह मंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।- रुचिर गर्ग

August 4, 2020
in रायपुर
Share on FacebookShare on Twitter
Spread the love

उनकी इस बात के लिए सराहना की जानी चाहिए कि उन्होंने आधुनिक चिकित्सा पद्धति को अपना कर स्पष्ट संदेश दिया है कि बाकी सब ठीक है पर संकट आये तो तुरंत विज्ञान का रास्ता ही अपनाओ। नित नए अनुसंधानों से समृद्ध आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का विकल्प नहीं हो सकता।

देश में अमित शाह से प्रेरणा लेने वाले हर व्यक्ति के साथ-साथ बाकी सभी से यह उम्मीद की जानी चाहिए कि वह यह जाने कि रास्ता विज्ञान के पास ही है।

बीमारी पर कटाक्ष उचित नहीं है।कटाक्ष के ढेर सारे अवसर राजनीति दे ही देगी,लेकिन अभी यह सोचना चाहिए कि पूरी दुनिया में फ्रंट फुट पर सिर्फ विज्ञान है।

उन नासमझों पर कोई टिप्पणी का औचित्य नहीं है जिन्हें लगता था कि कोरोना ताली-थाली से भाग जाएगा या जिन्हें लगता था कि गो-कोरोना-गो बोलने से कोरोना चीन चला जायेगा।वो सब तो आज भी नहीं मानेंगे कि वो एक इवेंट के किरदार भर थे।फिर भी ऐसे लोगों से आग्रह है कि भरी सभा में भले मत मानना कि ताली-थाली बजा कर वो जो अनजाने में विज्ञान को चुनौती दे रहे थे वो उनकी गलती थी,पर कम से कम व्यक्तिगत चर्चाओं में ही सही अपने बच्चों ,परिजनों,मित्रों,पड़ोसियों से इस विषय पर चर्चा ज़रूर करें।

चर्चा करें कि समय ने हर बार साबित किया है कि दुनिया बचेगी तो सिर्फ विज्ञान की बदौलत और विज्ञान सम्पन्न होगा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही।

हमने और जिन देशों ने भी इस बात को समझने में देर की उन्होंने कीमत चुकाई।

इस चर्चा का एक पक्ष यह भी है कि लोक कल्याण का अगर विज्ञान,वैज्ञानिक अनुसंधान,वैज्ञानिक शिक्षा से नाता कमज़ोर होने लगता है तब मुनाफे का वैज्ञानिक अनुसंधानों से नाता मजबूत होने लगता है।हालांकि यह अलग वृहत चर्चा का विषय है।दुनिया के बड़े कॉरपोरेट्स ,उनका पोषण करने वाली सरकारों की जनविरोधी नीतियां और ऐसी नीतियों की बदौलत उनका अकूत मुनाफा यह सब अलग से बताता है कि केवल विज्ञान में आस्था से ही काम नहीं चलेगा बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण ज़रूरी है,हम आप सवाल करते रहें यह चेतना ज़रूरी है और इस बात के लिए लड़ाई भी ज़रूरी है कि विज्ञान का लाभ मुनाफे के लिए नहीं बल्कि विश्व मानवता की रक्षा के लिए हो।ये लड़ाई पूंजी के वर्चस्व के खिलाफ भी है।

ये लड़ाई हर रोज़,हर जगह लड़नी होगी।कल जिसने आपसे कहा था कि ताली-थाली बजाओ आज उससे पूछना होगा कि बताओ रास्ता किधर है?उससे पूछना होगा कि क्या उसे आज इस बात का एहसास हो रहा है कि हिंदुस्तान में इस पूरी महामारी के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण थी!उसको याद दिलाना चाहिए कि एम्स की भूमिका ,तमाम उपेक्षाओं और कमज़ोर करने की तमाम कोशिशों के बावजूद देश भर के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ के सरकारी ढांचे की भूमिका कितनी शानदार थी!उसको याद दिलाना चाहिए कि देश भर में निजी क्षेत्र में भी कितने डॉक्टर्स थे जो सेवा भाव के साथ कोरोना में अपने मरीजों के साथ खड़े थे।विज्ञान के साथ अगर लोककल्याण का नाता बना रहे तो ऐसा बहुत स्वाभाविक ही होता है।

अगर हम सिर्फ अपने देश की बात करें तो इस महामारी ने यह मौका दिया है कि हम स्वतंत्र भारत के निर्माण की पूरी प्रक्रिया को पढ़ें,जानें,समझें।जाने कि इस देश को फौलादी बनाने में रेल,सेल,भेल से लेकर एयर इंडिया,एम्स ,बाल्को, नाल्को या आईआईएम जैसे संस्थानों का क्या योगदान था!

आज भी जिन्हें लगता है कि देश में सिर्फ राजनीतिक सत्ता संघर्ष चल रहा है तो वो गलती पर होंगे।देश में जड़ता के खिलाफ विज्ञान की भी बड़ी लड़ाई है।

यूं ही नहीं है कि विज्ञान के मुकाबले अवैज्ञानिक चीजों को प्रोत्साहन दिया जाता है।यह विज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर एक सुनियोजित हमले का हिस्सा है।

हमारी जड़ता बड़ी आपदा है और यह किसी के लिए अवसर है।

हमारे लिए यह अवसर है कि हम अपने आसपास सवाल करने की संस्कृति प्रोत्साहित करें।जानने की संस्कृति प्रोत्साहित करें।आज चूके तो फिर हम ताली-थाली बजाते रहेंगे और अपनी गलियों से एम्बुलेंस या शव वाहन गुजरते ही देखते रहेंगे या युद्ध के बिगुल बजाते रहेंगे।

आज ज़रूरी यह कि हम शिक्षा और विज्ञान का दिया जलाएं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण की रौशनी फैलेगी।आज बड़ी जरूरत है हमारे घरों में घुस आई जड़ता का मुकाबला करने की।

FollowWHATS APP GROUP
Previous Post

सभापति श्री प्रमोद दुबे जी के आदेशानुसार पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड में सफाई अभियान

Next Post

नई शिक्षा नीति समझें सरल और आसान तरीक़े से

Related Posts

छत्तीसगढ़

छग: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, 1अगस्त से देय होगी बढ़ी राशि

by Khatpat News
August 16, 2022
छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस- 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस संदेश- पुलिस परेड ग्राउण्ड ,रायपुर

by Khatpat News
August 15, 2022
छत्तीसगढ़

न्याय की विरासत के साथ आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ : भूपेश

by Khatpat News
August 15, 2022
रायपुर

मीडिया सिटी में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस.

by Khatpat News
August 15, 2022
छत्तीसगढ़

वसुंधरा सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश

by Khatpat News
August 14, 2022
Next Post
नई शिक्षा नीति समझें सरल और आसान तरीक़े से

नई शिक्षा नीति समझें सरल और आसान तरीक़े से

संवाद - 12027/85

Premium Content

मदरसा में छात्रा से छेड़छाड़, मौलाना को किया गिरफ्तार

December 20, 2021

रामायण:श्री राम जानकी मानस मंडली रंगबेल ने मारी बाजी

April 3, 2022

बीजापुर : प्रभारी मंत्री ने किया ईटपाल गोठान का निरीक्षण

April 28, 2022

Browse by Category

  • CRIME
  • Desh-Videsh
  • Technology
  • Uncategorized
  • अम्बिकापुर
  • कवर्धा
  • कांकेर
  • कोरबा
  • कोरिया
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • गरियाबंद
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर
  • जशपुर
  • जांजगीर-चांपा
  • दन्तेवाड़ा
  • दुर्ग
  • देश-विदेश
  • धमतरी
  • नारायणपुर
  • पेण्ड्रा
  • बड़ी खबर
  • बलरामपुर
  • बलौदाबाजार
  • बस्तर
  • बालोद
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • बेमेतरा
  • भिलाई
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुन्द
  • मुंगेली
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • सरगुजा
  • सुकमा
  • सूरजपुर

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Jul    

Contact Us

Director

Shri Pravesh Yadav

Address – C/13 PRESS COMPLEX T.P NAGAR KORBA,
Korba,, Chhattisgarh, 495677

contact no.–+91 79992 81136

Email Id — khatpatnews@gmail.com

Categories

Covid-19

  • Contact
  • Home

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved Developed By -- Priyam Agrwal 7999204546

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • धमतरी
    • बस्तर
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved Developed By -- Priyam Agrwal 7999204546