रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक तत्कालीन आदेश जारी कर कहा है कि हड़ताल पर गए अधिकारी/ कर्मचारियों में से कई लोग काम पर वापस लौटना चाहते हैं। ऐसे लोगों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यह भी कहा है कि 1 या 2 सितंबर 2022 से जो भी अधिकारी/ कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर वापस लौट आएंगे, उन्हें हड़ताल अवधि का भी वेतन दिया जाएगा। इस आशय का आदेश समस्त संभाग आयुक्तों जिला कलेक्टरों को जारी कर दिया गया है
