Sunday, September 8, 2024
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Homeदेश-विदेशझारखंड में ईडी का छापा, सीएम सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के...

झारखंड में ईडी का छापा, सीएम सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के घर तिजोरी में रखी थीं दो एके-47

रांची, (खटपट न्यूज)। झारखंड में खनन घोटाले में बुधवार को 16 ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर छापा मारा गया। प्रेम प्रकाश के घर तिजोरी से 2 एके-47 राइफल बरामद की गई हैं। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। प्रेम प्रकाश के पुराने दफ्तर पर भी छानबीन जारी है। यह ऑफिस पिछले कुछ दिनों से बंद है। प्रेम प्रकाश के 11 ठिकानों पर रेड जारी है।
प्रेम प्रकाश की झारखंड की राजनीति में मजबूत पैठ मानी जाती थी। इससे पहले भी ईडी ने प्रेम को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, कुछ घंटे सवालात के बाद ईडी ने उसे छोड़ दिया था।
इस कार्रवाई को इतना सीक्रेट रखा गया है कि स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई है। ईडी रांची में सीए एमके झा, यस एंड कंपनी की चार्टर्ड अकाउंटेंट अनीता कुमारी के घर भी कागज खंगाल रही है। लालपुर के जतिन चंद्रा रोड स्थित सिंह अपार्टमेंट में अनीता कुमारी का 1-ए नंबर में फ्लैट है, इसमें भी छापा जारी है।

Google search engine
    Google search engine
    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments