Saturday, February 8, 2025
Homeछत्तीसगढ़सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से ऑनलाइन ठगी, 3 जिलों की पुलिस ने अंतर्राज्यीय...

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से ऑनलाइन ठगी, 3 जिलों की पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ा

0 राजनांदगांव, महासमुंद व दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार


राजनांदगांव (खटपट न्यूज)। पश्चिम बंगाल की महिलाओं के नाम पर फर्जी सिम खरीदकर बिहार-झारखंड बार्डर के जंगलों में बैठकर ठगी के लिए फोन करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ने में तीन जिलों की संयुक्त पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस गिरोह के लोग खुद को पेंशन अधिकारी होना बताकर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे थे।

हाल ही में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाड़ा, रायपुर, सरगुजा व बिलासपुर से कुछ ही दिन में 40 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं। ये बड़ी चतुराई से अपने आप को पेंशन अधिकारी बताकर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के बारे में ऑनलाइन पहचान करने वाले के साथ ही उसके खाते की जानकारी लेकर ठगी किया करते थे।

झारखंड व बिहार के अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज डॉ. आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर पी सुंदरराज, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव एवं पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने यह पूरी कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों में बाबुर अली 30 वर्ष, मनोज कुमार राय, रोहित कुमार यादव, पिंटू कुमार मंडल, जितेंद्र चौधरी सभी निवासी जिला बांका बिहार से विभिन्न सामग्रियां जब्त की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments