Friday, May 9, 2025
HomeUncategorizedDesh-Videshद्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय, भाजपाईयों ने मनाया जश्न, दो राउंड...

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय, भाजपाईयों ने मनाया जश्न, दो राउंड के वोटों की गिनती पूरी…

नई दिल्ली। देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार अब से कुछ देर में खत्म हो जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव में दो राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसमें सांसदों और पहले 10 स्टेट्स की वोटिंग शामिल हैं। दोनों को मिलाकर अब तक कुल 1886 वोटों की गिनती हो चुकी है, इसकी कुल वैल्यू 6 लाख 73 हजार 175 है।
एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अब तक 1349 वोट मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू 4 लाख 83 हजार 299 है। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अब तक 537 वोट मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू 1 लाख 79 हजार 876 है। अभी बाकी राज्यों की गिनती जारी है।

सांसदों की वोटिंग में मुर्मू को 540 और सिन्हा को 208 वोट मिले
चुनाव अधिकारी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे सांसदों के वोटो की गिनती पूरी हुई थी। इसमें द्रौपदी मुर्मू को 540 और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला है। 15 वोट रद्द हो गए हैं। यानी अब तक की काउंटिंग के मुताबिक, सांसदों और 10 राज्यों से 1886 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिनका वैल्यू 6 लाख 73 हजार 175 है।

मुर्मू का जीतना लगभग तय, देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी
हृष्ठ्र उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है। अगर ऐसा होता है तो वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। इधर, काउंटिंग के बीच द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न शुरू हो गया है। लोग ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए मुर्मू की जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा के रायरंगपुर में मुर्मू के गांव और ससुराल में लड्?डू भी बनकर तैयार है।

द्रौपदी मुर्मू के रायरंगपुर स्थित मायका उपरवाड़ा और ससुराल पहाड़पुर में भी उल्लास का माहौल है। लोग अपने घर की बेटी की जीत के इंतजार में जश्न की तैयारी कर रहे हैं।
द्रौपदी मुर्मू के रायरंगपुर स्थित मायका उपरवाड़ा और ससुराल पहाड़पुर में भी उल्लास का माहौल है। लोग अपने घर की बेटी की जीत के इंतजार में जश्न की तैयारी कर रहे हैं।
25 को शपथ ग्रहण, भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी
वोटों की गिनती खत्म होने के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। इसके अलावा भाजपा कार्यालय में भी जश्न की तैयारी है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्?डा भी शामिल होंगे।

सुबह 3.30 बजे जाग जातीं हैं द्रौपदी: 4 साल में 2 बेटे और पति को खोया, शिव बाबा का ध्यान करके डिप्रेशन से निकलीं मुर्मू

देशभर में जीत के बाद जुलूस निकालेगी भाजपा
मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा नतीजे आने के बाद दिल्ली में विजय जुलूस निकालेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति की जीत के बाद जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्?डा राजपथ तक इस जुलूस की अगुआई करेंगे। वहीं भाषण देंगे। पहली बार आदिवासी महिला के राष्ट्रपति चुने जाने का श्रेय क्करू मोदी को देंगे। हालांकि जुलूस में मुर्मू शामिल नहीं होंगी।

द्रौपदी के घर प्रेम विवाह प्रस्ताव लेकर पहुंचे थे श्याम: दहेज में मुर्मू को मिली एक गाय, एक बैल और 16 जोड़ी कपड़े

द्रौपदी मुर्मू के गांव में जीत के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीण लड्डू बना रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद लड्डू को पूरे इलाके में बांटा जाएगा।
द्रौपदी मुर्मू के गांव में जीत के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीण लड्डू बना रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद लड्डू को पूरे इलाके में बांटा जाएगा।
मुर्मू की जीत से राजनीतिक मैसेज देने की तैयारी
द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही देशभर में जश्न शुरू हो जाएगा। मुर्मू की जीत से क्चछ्वक्क आदिवासी समुदाय सहित पूरे देश और खासतौर पर महिलाओं को खास संदेश देना चाहती है, ताकि मुख्य धारा से कटे इस समुदाय में राजनीतिक मैसेज जाए कि क्चछ्वक्क ही एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश के वंचित तबकों और वर्गों के लिए काम करती है।

द्रौपदी की बेटी इतिश्री बोलीं: मां को शायद प्रधानमंत्री का फोन आया था, आंखों में आंसू थे, चुप हो गईं; आभार भी जता न सकीं
यही वजह है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के बाद पोस्टर में द्रौपदी मुर्मू के साथ किसी और नेता की तस्वीर न लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव से ही 2024 में होने वाले आम चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments