Sunday, September 8, 2024
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Google search engine
Homeकोरबाछत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति मनाएगी हरेली महोत्सव

छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति मनाएगी हरेली महोत्सव

कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक पर्व हरेली महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह प्रधान ने प्रेस कांफ्रेस कर यह जानकारी दी है। मोहन सिंह प्रधान ने बताया कि हरेली पर्व 20 जुलाई सोमवार को दर्री रोड स्थित छग महतारी मंदिर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राजस्व आपदा प्रबंधन एवं स्टाम्प मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि समिति द्वारा हरेली पर्व का यह 16वां वर्ष है। पिछले 15 वर्षों से हरेली पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, पर इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण व्यापक स्तर पर नहीं मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ी विद्या कार्यक्रम फुगड़ी, गेड़ी चढ़ना, गेड़ी प्रतियोगिता, नारियल फेंक के साथ ही अन्य खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंचीय कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति व संवर्धन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार छग संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन करना चाहती है तो सरकार को आयोग गठित करना चाहिए, तभी संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन हो सकेगा। राजनैतिक दृष्टि को दूर रख नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 15 साल बीत जाने के बाद भी आज तक भोजली घाट का निर्माण नहीं हो सका है। इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश महासचिव प्यारेलाल चौधरी, मुख्य संरक्षक हरिशचंद्र निषाद, संरक्षक यूआर महिलांगे, श्रीमती गीता महंत, केआर डहरिया उपस्थित थे।

Google search engine
    Google search engine
    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments