Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष बघेल का किया स्वागत…

प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष बघेल का किया स्वागत…

कोरबा, (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ पंजीयन क्रमांक 122202066773 के प्रांताध्यक्ष पद पर लोकतांत्रिक तरीके से विधिवत पुनर्गठन पश्चात प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया।

कोरबा जिले से कोरबा जिला संघ के प्रस्ताव पर ओम प्रकाश बघेल के संगठन हित में किए गए कार्यों का अवलोकन करने पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि ओमप्रकाश बघेल के द्वारा पिछले शिक्षाकर्मी काल में शिक्षाकर्मियों के हित एवं मांगों को लेकर 2006 में निलंबन, 2011 में एस्मा एवं निलंबन, 2012 में बर्खास्तगी एवं 2017 में कोरबा जिले से एकमात्र शिक्षक रहे जो बर्खास्त हुए। इसके साथ-साथ समय-समय पर शिक्षक हित के लिए सेंट्रल जेल भी गए । ओम प्रकाश बघेल के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष बनने पर जिला संघ के अध्यक्ष  नित्यानंद यादव, सचिव विपिन यादव एवं संघ के विनय शुक्ला, टीडी टोन्डे, रामनाथ बघेल, दुर्गा शंकर मिश्रा, हरिश्चंद्र अनु, एमएल खैरवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। उपस्थितों ने नव संविलायित शिक्षकों को बधाई ज्ञापित किया और संपूर्ण संविलियन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया ।

Advertisement Carousel