Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा मछली पालन के लिए सात साल की लीज पर मिलेगा कटघोरा का...

मछली पालन के लिए सात साल की लीज पर मिलेगा कटघोरा का अरदा जलाशय

जनपद पंचायत ने मंगाये आवेदन, दस नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित
कोरबा (खटपट न्यूज)। कटघोरा जनपद पंचायत के अरदा जलाशय को अगले सात सालों के लिये मछली पालन करने लीज पर दिया जायेगा। जनपद पंचायत कटघोरा द्वारा जलाशय को लीज पर देने संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है और दस नवम्बर 2020 तक आवेदन मंगाये गये हैं। अरदा जलाशय को मछली पालन के लिये लीज पर पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति, मछुआ समूह या किसी भी स्वसहायता समूह को दिया जायेगा। जलाशय की लीज प्राप्त करने के इच्छुक पंजीकृत सहकारी समितियों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन के साथ समिति का पंजीयन प्रमाण पत्र, समिति का ठहराव प्रस्ताव, समिति सदस्यों की सूची, पिछले तीन सालों का आय-व्यय का ब्यौरा और ऑडिट रिपोर्ट तथा समिति के क्रियाशील होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। मछुआ समूह या स्वसहायता समूह को अपने आवेदनों के साथ सदस्यों की सूची जिसमें वर्ष 2002 का सर्वे क्रमांक दर्ज हो, समूह के ठहराव-प्रस्ताव की प्रति, प्रत्येक सदस्य का जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी एवं पासबुक की छायाप्रति भी संलग्न करनी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये जनपद पंचायत कटघोरा कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement Carousel