Monday, March 23, 2026
Home कोरबा योगी सरकार के अन्यायपूर्ण रवैये से नाराजगी : सिन्हा

योगी सरकार के अन्यायपूर्ण रवैये से नाराजगी : सिन्हा

अधिवक्ता सौरभ सिन्हा

कोरबा,(खटपट न्यूज़)। हाथरस की घटना को लेकर लोगों में उत्तर प्रदेश योगी सरकार के अन्यायपूर्ण रवैये को लेकर काफी नाराजगी देखी गई है। दिल्ली हाइकोर्ट के वकील एव कांग्रेस लीगल व मानवाधिकार सेल नई दिल्ली के सचिव सौरभ सिन्हा ने इसे सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला और अधिकारों का हनन बताकर अपना आक्रोश जताया है। बातचीत के दौरान उन्होंने हाथरस की घटना पर कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस में पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे। पैदल पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान राहुल के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई। एक पुलिसकर्मी ने राहुल के गिरेबान को भी पकड़ा। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि दिल्ली से कुछ दूरी पर जब दोनों नेताओं का काफिला ग्रेटर नोएडा के करीब पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया जिसके बाद राहुल और प्रियंका पैदल ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस के लिए रवाना हो गए। यूपी के हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान राहुल गांधी जमीन पर भी गिर पड़े। गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी ने पुलिस से कहा, “मैं अकेले ही हाथरस जाना चाहता हूं, इसलिए मुझे बताएं कि आप मुझे किस धारा के तहत गिरफ्तार कर रहे हो।”इसपर पुलिस ने कहा, “हम आपको यहां से आगे नहीं जाने देंगे। हम आपको अरेस्ट करते हैं। आपको धारा188 के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाता है।” इससे पहले नोएडा ADCP रणविजय सिंह ने बताया कि यहां महामारी अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है। माननीय हाई कोर्ट की अवमानना हो रही है। अभी हम इनको यहां से आगे नहीं जाने देंगे।

Advertisement Carousel