कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिका जमा करने की समयावधि में वृद्धि की है. उत्तर पुस्तिकाओं को डाक द्वारा प्रेषित किये जाने की अवधि परीक्षा समाप्ति के पॉच दिवसों के भीतर प्रेषित किया जाना था. भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये एवं कोविड -19 के संक्रमण तथा शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन हेतु पूर्व में निर्धारित पाँच दिवसों की समयबद्धता में आंशिक संशोधन करते हुये परीक्षा समाप्ति के दस दिवसों तक उत्तर पुस्तिका डाक के माध्यम से महाविद्यालय के प्रेषित करने का निर्णय किया है ।
गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का...
हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी है गौसेवा की परंपरा : मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...

















