Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा नाराज विद्यार्थियों ने फूंका कुलपति का पुतला

नाराज विद्यार्थियों ने फूंका कुलपति का पुतला

कोरबा (खटपट न्यूज)। एनएसयूआई कोरबा के जिलाध्यक्ष मसूद अहसन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के साथ एनएसयूआई कोरबा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जिले के लीड कॉलेज शासकीय ई.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के बाहर अटल विहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया गया और पुतला दहन के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से कुलपति के नाम के एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जारी नतीजों से छात्र-छात्राओं में आक्रोश है और जल्द से जल्द छात्र हित में उचित निर्णय लेते हुए छात्र-छात्राओं को पुन: इंटरनल एग्जाम कॉलेज के माध्यम से देने का अवसर मिले जिससे सभी छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य पर बुरा प्रभाव न पड़े। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मसूद ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर छात्र-छात्राओं को न्याय नहीं मिलेगा तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी। गत दिनों अटल विहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के नियमित छात्र छात्राओं की परीक्षा परिणामो की घोषणा की गयी जिसमें जिले के लगभग 40 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के परिणाम या तो सप्ली या फैल के दिये गए है , जिसके कारण छात्र छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है। कोविड प्रोटोकॉल के कारण पहले ही शासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा पत्र जारी कर कहा गया था कि सभी प्रथम और द्वितीय वर्ष के स्नातक के नियमित छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन के तहत प्रमोट कर अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा लेकिन जब परिणाम जारी हुए तो छात्रों में इसका आक्रोश साफ देखने को मिला।

Advertisement Carousel