
कोरबा, (खटपट न्यूज)। फेसबुक अकाउंट में सतनामी समाज के लिए असंवैधानिक शब्द का उपयोग करने एवं अश्लील जातिगत गाली-गलौज से छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ और समाज के लोग नाराज हैं। महासंघे के जिला अध्यक्ष नरेश टंडन, कोषाध्यक्ष डॉ. जय लहरे, महामंत्री सरजू अजय, कोरबा नगर अध्यक्ष राजेश लहरे, मनीराम जांगड़े, रवि खुंटे, गुहाराम टंडन आदि ने आज इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टोरेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। अजय कुमार गुप्ता के द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट में इस तरह के असंवैधानिक तथा अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया गया है जिससे सामाजिक आस्था व अखंडता को भी ठेंस पहुंची है। संबंधित के विरुद्ध एसटी, एससी एक्ट 1989 की धारा 3 (1) 10 एवं आईपीसी की धारा 295 के तहत अपराध दर्ज करने की मांग की गई है।















