
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों की मंगलवार को घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में शिवरतन शर्मा समेत आठ उपाध्यक्ष, महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेश सवन्नी और किरणदेव को बनाए गए है, वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी पवन साय, ओपी चौधरी समेत 9 लोगों को सौंपी गई है। गौरीशंकर अग्रवाल कोषाध्यक्ष होंगे। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी अमित साहू और महिला मोर्चा की अध्यक्ष सालिनी राजपूत होंगी।




















