Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में संस्कृति ने मारी बाजी, विकास द्वितीय तो दिव्या...

ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में संस्कृति ने मारी बाजी, विकास द्वितीय तो दिव्या को मिला तीसरा स्थान

कोरबा (खटपट न्यूज)। ऑनलाइन सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में बिलासपुर की संस्कृति शर्मा प्रथम स्थान पर रही। वहीं द्वितीय स्थान पर विकास सिन्हा दीपका एवं दिव्या तिवारी प्रगति नगर दीपका तृतीय स्थान पर रही । प्रेस क्लब दीपका द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कुल 179 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें सर्वाधिक अंक 84 संस्कृति शर्मा को मिला। द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले विकास सिन्हा को भी 84 अंक प्राप्त हुए हैं किंतु इनका जवाब अंतिम समय में प्राप्त हुआ इसलिए इन्हें द्वितीय पुरस्कार दिया गया। तृतीय पुरस्कार 80 अंक प्राप्त करने वाली दिव्या तिवारी को मिला। 80 अंक प्राप्त करने वाले कुल 4 प्रतिभागी थे लेकिन सबसे पहले दिव्या तिवारी का जवाब मिला इसलिए उन्हें तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रेस क्लब अध्यक्ष सुशील तिवारी एवं महासचिव मनोज महतो के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया । कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका नायब तहसीलदार दीपका शशि भूषण सोनी ने निभाई एवं तकनीकी सहयोग सिद्धार्थ तिवारी ने दी।

Advertisement Carousel