Wednesday, May 27, 2026
Home रायपुर मरवाही सीट पर उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान… इस जिन डाले...

मरवाही सीट पर उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान… इस जिन डाले जाएंगे वोट…

रायपुर । छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मरवाही सीट पर 3 नवंबर को वोट डाले जायेंगे। 9 राज्यों के 56 सीटों के लिए आज चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया।

चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कुल 29 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे जिनके परिणाम 10 नवंबर को घोषित होंगे। इस घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तत्त्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर दी गई है।

बता दें कि देश के 56 सीटों पर उपचुनाव होंगे, मध्यप्रदेश की 28 और छत्तीसगढ़ की एक सीट के अलावा गुजरात की 8 सीटें, ​हरियाणा की 1 सीट, झारखंड दो, कर्नाटक दो, मणिपुर दो, नागालैंड दो, उड़ीसा दो, तेलंगाना एक और उत्तरप्रदेश की 7 सीटें शामिल हैं।

Advertisement Carousel