Wednesday, March 25, 2026
Home रायपुर कलेक्टर- एसपी निकले बाजार-दुकान का निरीक्षण करने ….

कलेक्टर- एसपी निकले बाजार-दुकान का निरीक्षण करने ….

रायपुर। एक सप्ताह के पूर्ण लॉकडाउन के बाद आज से फिर एक बार अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है। हालांकि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं है, फिर भी लोगों को हो रही दिक्कतों और बाजार- व्यवसाय की स्थिति को देखते हुए अनलॉक का फैसला लिया गया है।

आज से शहर में एक बार फिर दुकानें खुल गई हैं और रात आठ बजे तक व्यवसाय चलेगा। बाजार के खुलने के साथ ही जिले के कलेक्टर एस भारती दासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव शहर की सड़कों पर निकले। वे बाजारों में जाकर दुकानदारों से मिले और उन्हें कोरोना से सुरक्षा और सावधानी बरतने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन और पुलिस अधीक्षक अजय यादव सुबह शहर के प्रमुख बाजारों में दल बल के साथ पैदल ही दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने लोगों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालने करने की सलाह दी। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक अपने घर से बाहर न निकलें।

किसी काम से बाहर जाने पर मास्क पहन कर जाएं और शारीरिक का पालन करें। उन्होंने एक सप्ताह के लॉकडाउन का पालन करने पर आम नागरिकों का आभार माना है।

कलेक्टर और एसपी ने अपनी अपील में कहा है कि कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को बाधित करने के लिए एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया था। इसमें आप सभी का भरपूर सहयोग रहा है और उम्मीद है कि इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे, लेकिन हम सभी की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि लॉकडाउन हटने के बाद प्रशासनिक नियंत्रण में ढील होने के बाद हमें आत्म-नियंत्रण एवं जागरूकता के माध्यम से कोरोना के संक्रमण से बचना होगा। उन्होंने कहा है कि आपकी थोड़ी-सी लापरवाही घातक और जानलेवा हो सकती है।

Advertisement Carousel