विशाखापट्टनम. मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक फैक्ट्री में गैस लीकेज हुई। इस घटना में वहां कार्य कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं चार लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सेनर लाइफ साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है। यहां बेन्जीमिडेजोल गैस लीक हुई। पुलिस के मुताबिक, जिन लोगों की मौत हुई, वे साइट पर मौजूद थे। गैस कहीं और नहीं फैली। स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री सी जगनमोहन रेड्डी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। करीब दो महीने में यहां लीकेज की यह तीसरी घटना है। 8 मई को विशाखापट्टनम के करीब एक फैक्ट्री में लीक से 11 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद इसी महीने 27 तारीख को कुर्नूल में भी एक हादसा हुआ था। इसमें कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई थी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने की सौजन्य...
मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदनभारतीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने में डॉ. द्विवेदी का योगदान...
















