आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर दिया धरना, पुलिस पर लगाया आरोपियों को छोड़ने का आरोप

कोरबा। बीती रात हुए सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिल सवार को कार ने ठोकर मार दिया था, जिसमें लक्ष्मी नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही संजय राठौर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जबकि उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाए गए कार चालक व उसमें सवार युवक मौके से फरार हो गए।

इसके बाद परिजनों ने आज सुबह अस्पताल परिसर में धरना दे दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा तीनों युवक को फरार करवा दिया गया है। परिजनों का कहना है कि तीनों युवक की गिरफ्तारी के बाद ही वह यहां से उठेंगे।

Advertisement Carousel