Friday, August 7, 2026
Home कोरबा तेज रफ्तार कार चालक ने दो बाइक सवार को ठोका, फिर दुकान...

तेज रफ्तार कार चालक ने दो बाइक सवार को ठोका, फिर दुकान की सीढ़ियों से टकराया, कार के परखच्चे उड़े

कोरबा। बुधवार रात्रि करीब 10 बजे एक कार चालक दो बाइक सवार को ठोकते हुए दुकान की सीढ़ियों से जा टकराया। बताया जा रहा है कि कार मे सवार सभी रसूखदार ठेकेदार नशे में धुत थे। दुर्घटना में एक की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद मोटर सायकल को करीब 80 मीटर तक घसीटते ले गए और आस पास के दुकानों के सीढियों को भी तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना निहारिका कोसाबाड़ी मार्ग में घटित हुई।

घटना की जानकारी होते ही रामपुर चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक माधव तिवारी ने घायल बाइक चालकों को तत्काल जिला अस्पताल दाखिल कराया। दोनों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त कार में भी दो लोग सवार थे उन्हें भी गंभीर चोटें आई है।

Advertisement Carousel