स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डाक्टर शुक्ला आज जिले के प्रवार पर

कोरबा। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डाक्टर अलोक शुक्ला आज जिले के प्रवास पर हैं। प्रस्तावित तीन इंग्लिश मीडियम स्कूलों को शुरू करने की तैयारियों की डाक्टर शुक्ला ने समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल से तीनो स्कूलों के लिए आधारभूत संरचनाओ, टिचिंग स्टाफ़ और अन्य ज़रूरतों की जानकारी ली। पम्प हाउस के स्कूल का निरीक्षण किया और इस स्कूल में विकसित की गई सुविधाओं और उनसे पढ़ाई के लिए बने सकारात्मक माहौल की प्रमुख सचिव ने प्रशंसा की। प्रमुख सचिव ने स्कूलों की सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं के साथ-साथ विध्यार्थियो की पढ़ाई के लिए अब तक किए गए इंतज़ामों का पावर पाइंट प्रजेंनटेशन भी देखा। इस दौरान सीईओ, जिला पंचायत श्री कुंदन कुमार, नगर निगम के आयुक्त श्री एस जयवर्धन और डीईओ सतीश पांडेय भी मौजूद रहे।

Advertisement Carousel