Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा कोरोना से जिले मे एक और मौत, कटघोरा की महिला ने कोरोना...

कोरोना से जिले मे एक और मौत, कटघोरा की महिला ने कोरोना से तोड़ा दम


  • कोरबा जिले में आज कोरोना संक्रमित एक और महिला की असमय मौत हो गई। नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र के नावागांव में रहने वाली ८० साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर महिला को कोरबा के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
    बताया जाता है कि महिला के परिवार के दो सदस्य पहले से कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन टेस्ट के जरिए महिला की कोरोना जांच की थी। महिला पॉजिटिव पाई गई थी। रविवार की रात उसे कोरबा के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। कोरबा जिले में कोरोना वायरस से १० से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक बुजुर्ग हैं।
Advertisement Carousel