कोरबा । कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के लिए कैलेण्डर वर्ष 2026 में तीन दिन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।
जारी आदेश के अनुसार कैलेण्डर वर्ष 2026 में रथ यात्रा के अवसर पर 16 जुलाई गुरूवार, दशहरा (महा अष्टमी) 19 अक्टूबर सोमवार तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 09 नवंबर सोमवार को सम्पूर्ण दिवस के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कोषालय, उपकोषालय एवं बैंको के लिए लागू नहीं होगा।














