Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा पुरानी बस्ती में निकला अजगर, स्नैक केचर के पहुंचने से पहले पीट-पीट...

पुरानी बस्ती में निकला अजगर, स्नैक केचर के पहुंचने से पहले पीट-पीट कर मार डाला

https://youtu.be/b5iL6A1TXz4

कोरबा (खटपट न्यूज)। बारिश के कारण बिलों में पानी भर जाने और अन्य कारणों से बाहर निकल कर विचरण करना जारी है। कई इलाकों में सर्प के आम रास्ते पर आने के साथ ही घरों में घुसने, डस लेने की घटनाएं हुई हैं/हो रही हैं। सर्प आ जाने की सूचना मिलते ही इन्हें सुरक्षित पकड़ने वाली टीम भी काम कर रही है। सर्प विशेषज्ञ अविनाश यादव की टीम के भी सदस्य इसे बखूबी अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद भी सर्प मौत का शिकार हो रहे हैं। बताया गया कि कल मंगलवार को दोपहर के वक्त हुई तेज बारिश के बाद कमला नेहरू कालेज के पीछे झाड़ियों से निकल कर करीब 8 फ़ीट लंबा अजगर रानी रोड चौक दुर्गा मंदिर की ओर आ रहा था। यह देखकर यहाँ के लोगों ने अविनाश यादव की टीम के सदस्य को सूचना दी जिसके पहुंचने के चंद मिनट पहले ही समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने अति उत्साह में आकर और अजगर के द्वारा फन उठाकर डस लेने की बात कह कर उसे लाठी-डण्डे से पीट-पीट कर मार डाला। स्थानीय दूसरे समुदाय के लोगों के मुताबिक उन्होंने ऐसा करने से मना किया पर वे लोग नहीं माने। स्नैक केचर के आने से पहले ही अजगर के प्राण पखेरू उड़ गए।

Advertisement Carousel