Wednesday, June 10, 2026
Home कोरबा लेखापाल बैसवाड़े को हटाने जनपद सीईओ को बंद कर लगाया ताला, बाहर...

लेखापाल बैसवाड़े को हटाने जनपद सीईओ को बंद कर लगाया ताला, बाहर बैठे जनपद प्रतिनिधि और पंडाल में बैठे सभी सचिव

कोरबा-कटघोरा, (खटपट न्यूज़) । कटघोरा जनपद कार्यालय में पदस्थ एवं कार्यशैली के लिए चर्चित विवादास्पद बैसवाड़े लेखापाल को हटाने और कार्यवाही की मांग पूरी ना होने पर नाराज जनपद प्रतिनिधियों सहित पंचायत सचिवों ने आंदोलन प्रारंभ कर दिया है। आज जनपद सीईओ एच एल खोटेल को उनके कक्ष में बंद कर बाहर से ताला लगाकर जनपद के प्रतिनिधि बाहर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं कुछ दूरी पर सचिवों ने भी अपने आंदोलन को प्रारम्भ करते हुए बैसवाड़े लेखापाल को हटाने की मांग तेज कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच कटघोरा तहसीलदार रोहित सिंह हालात को संभालने और सीईओ के कक्ष का ताला खुलवाने के लिए मान मनौव्वल करने मौके पर पहुंच चुके हैं। मामले को लेकर काफी गहमा गहमी बनी हुई है।

Advertisement Carousel