Monday, March 23, 2026
Home कोरबा भाजपा नेता देवेंद्र पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाजपा नेता देवेंद्र पांडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 –

 

कोरबा /रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले भाजपा नेता देवेंद्र पांडे और उसके पुत्र शिवम पांडे ने पिछले दिनों पूर्व गृह मंत्री ननकीराम के पुत्र को अपने घर में बंधक बनाकर जमकर पिटाई की थी इस मामले में रामपुर चौकी पुलिस ने भाजपा नेता देवेंद्र पांडे व उसके पुत्र शिवम पांडे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की थी और मामले में तालमेल कराया जा रहा था इसे लेकर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने 1 दिन पहले ही सीएम हाउस के बाहर 9 सितंबर को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी जिसके बाद पुलिस भी सकते में आ गई थी और पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को रामपुर चौकी पुलिस के अधिकारी ने भाजपा नेता देवेंद्र पांडे को गिरफ्तार कर लिया है

Advertisement Carousel