
कोरबा। विगत दिवस 11 मई को एक नई राजनीतिक दल गठन करने के उद्देश्य से ग्राम मानिकपुर, मागामार, चैतमा विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थापक मंडल द्वारा घोषित संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजगुरु केवल गोस्वामी अधिवक्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कोरबा ने जनता शक्ति पार्टी छत्तीसगढ़ का औपचारिक घोषणा किया। सभा में उपस्थित जन समूह ने तालियों की गडग़ड़ाहट से समर्थन देकर स्वागत किये। और कार्यक्रम स्थल जय जयकारो से गूंज उठा, और सभी ने सराहना किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजगुरु केवल गोस्वामी और सभी अतिथियो ने मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी का विधिवत पूजा पाठ किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक मंडल के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव भारती ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को एकजुट करने का समय आ गया है। हर घर के बच्चे पढ़ेंगे, शिक्षित बनेंगे, एक दिन अवश्य आगे बढ़ेंगे, एक नए छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर लक्ष्मण सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनता समर्थन कर पार्टी के साथ जुड़े, छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर है। संस्थापक सदस्य कोमल गोस्वामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का कोई जनता गरीब और भूखा ना रहे, सबके पास रोटी कपड़ा मकान हो। दिलीप खूंटे ने कहा कि हर छत्तीसगढिय़ा को उनके हक और अधिकार मिलना चाहिए। सुख चैन मिरी ने जनता शक्ति पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजगुरु केवल गोस्वामी का सराहना किया। पार्टी का गठन सही समय में हुआ है सफलता अवश्य मिलेगा।
युवा अध्यक्ष पंडित हरीश आचार्य, विक्की महाराज, लक्ष्मी मिरी ने युवा विकास पर जोर दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजगुरु ने कहा- संकल्प लेकर जनता शक्ति पार्टी छत्तीसगढ़ का गठन किया गया है, जब भी सरकार में भागीदारी करने का अवसर मिला तो हम छत्तीसगढ़ को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचारी, घूसखोरी, महिला प्रताडऩा, पलायन, शोषण, डर भय मुक्त छत्तीसगढ़ बनाएंगे। छत्तीसगढ़ का जल जंगल जमीन हमारा है, जिसे मिलकर हमें बचाना है। छत्तीसगढ़ के हित में स्वास्थ्य और शिक्षा पूर्ण रूप से नि:शुल्क हो, मजदूर, किसान, व्यापारी, अधिकारी कर्मचारी, विद्यार्थी हितों में कार्य करेंगे। अंत में सबका आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजगुरु केवल गोस्वामी ने अपने वाणी को विराम किया। कार्यक्रम संयोजक हिंसाराम यादव को जिला अध्यक्ष कोरबा का दायित्व सौंपा गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष हिंसा राम यादव, संतोष मरावी, होरी सिंह कंवर, प्रेम नाथ केवट, प्रयाग कंवर, धन बाई कंवर, कृष्णा बाई, सुदामा बाई, सुरभवन कंवर, रमेश चौहान, दिनेश यादव, शंकर कुमार किताब कमर लाल दास बीनू कुमार जगन्नाथ केवट मनींद्रपाल सिंह, अखिल आयम, करण मरावी, कौशल सिंह, सभी का सहयोग रहा। जनता शक्ति पार्टी के गठन से छत्तीसगढ़ में खुशी का लहर है, कार्यक्रम सफल रहा। पार्टी कार्यक्रम समाचार की जानकारी राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर लक्ष्मण सिंह चौहान ने दिया है।













