कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक रामगोपाल पाण्डेय का 90 वर्ष की उम्र में दु:खद निधन हो गया है। वे अपने पीछे तीन पुत्र सुनील, सुबोध, पंकज सहित एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पंप हाऊस झोपड़ी पारा और पावर हाऊस रोड कोरबा में लम्बे समय तक निवासरत रहने के बाद वर्तमान में स्व. रामगोपाल पाण्डेय का परिवार इंदिरा विहार कालोनी गायत्री मंदिर के पीछे टीपी नगर कोरबा में निवासरत हैं, जहां से उनकी अंतिम यात्रा 2 मार्च को शाम 4 बजे निवास स्थान से निकलकर मोतीसागरपारा स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी। आरएसएस सहित विभिन्न समाजसेवी संगठनों से जुड़े रामगोपाल पाण्डेय के निधन से शोक व्याप्त है।
बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखनलाल
‘बालको की यह विकास यात्रा पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श स्थापित करेगा।‘कोरबा-बालकोनगर (खटपट न्यूज़ )। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर...
















