Thursday, March 5, 2026
Home कोरबा उद्योग मंत्री व संयोजक की चाणक्य नीति कोरबा में रही सफल :...

उद्योग मंत्री व संयोजक की चाणक्य नीति कोरबा में रही सफल : सिन्हा

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम पर सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व नगरीय निकाय चुनाव कोरबा जिले के संयोजक डा राजीव सिंह व वाणिज्य व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की चाणक्य नीति से नगर निगम कोरबा सहित नगरीय निकाय चुनाव में महापौर व नगरीय परिषद के अध्यक्ष की अप्रत्याशित जीत हुई है।

विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के कद्दावर नेता व राजस्व मंत्री जय सिंह को कोरबा विधानसभा से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने अप्रत्याशित जीत हासिल की। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान कोरबा विधानसभा में 51000 वोट भाजपा प्रत्याशी डा सरोज पांडे को मिले। नगरीय निकाय चुनाव में डा राजीव सिंह संयोजक व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन राम लखन की जोड़ी ने नगरीय निकाय कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया। कोरबा जिला खासकर नगर निगम में 48000 से अधिक वोटो से भाजपा महापौर प्रत्याशी संजू सिंह राजपूत ने जीत दर्ज कर कोरबा जिले के सारे रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया। सिन्हा ने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी कोरबा की सफल जोड़ी माननीय लखन लाल देवांगन व डा. राजीव सिंह सन 2020 में जब प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने डा. राजीव सिंह को कोरबा का जिलाध्यक्ष एवं लखन लाल देवांगन को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया तो इनकी जोड़ी ने कोरबा जिला में भारतीय जानता पार्टी को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

Advertisement Carousel