Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा कोरबी सर्किल के लालपुर बीट क्षेत्र के जंगल में 43 हाथियों का...

कोरबी सर्किल के लालपुर बीट क्षेत्र के जंगल में 43 हाथियों का दल कर रहा विचरण, ग्रामीणों में दहशत

कोरबी / चोटिया। कटघोरा वन मंडल अंतर्गत कोरबी सर्किल के लालपुर बीट क्षेत्र के जंगल में 43 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। बीते रात्रि 30 अगस्त को लालपुर बीट के जंगल में हाथी मित्र दल के सदस्यों ने देखा कि लोनर दतैल हाथी का बायां पैर काम करना बंद कर दिया, और वह दर्द से कराहते हुए कोईलार गडरा, कच्ची सड़क मार्ग के किनारे बैठा रहा, तथा उसके आसपास हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। तत्पश्चात इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, खबर मिलते ही मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अश्वनी कुमार चौबे, अपने दल बल के साथ पहुंच गए, इस संबंध में रेंजर चौबे, ने बताया कि उक्त लोनर हाथी को मामुली बायां पैर में मोच आई है, जिसे उच्च अधिकारियों को शीघ्र ही सूचना दे दी गई है तथा उसके स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से देखभाल किए जा रहे हैं, व उसके निगरानी में वन विभाग जुटा हुआ है।घटना के जानकारी मिलते ही ,डीएफओ शमा फारुखी, डॉक्टर के साथ मौके पर पहुँची।वनमंडलाधिकारी ने बताया कि वेटेनरी डॉक्टर ने गुड़ के साथ लोनर को दवा खिलाई।जिसके बाद उसकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया है। बताया जा रहा है कि इस लोनार ने कई ग्रामीणों को अब तक मौत के घाट उतार चुका है। जिसकी वजह से उसके पास जाने से भी लोग कतरा रहे है।मौके पर हाथियों का झुंड उसके आसपास विचरण कर रहा है । जल्द ही हाथी को उपचार दिए जाने की कवायद में वन विभाग जुट गया है।
लगातार हाथियों के उत्पात एवं फसलों की बरबादी से वन ग्रामों में बसे ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। वहीं हाथियों के चिंघाड़ से ग्रामीणों क घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिसमें वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी व गजराज वाहन दल के द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सघन गश्त कर लोगों को सचेत किए जा रहे हैं।

Advertisement Carousel