Tuesday, March 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ गृहमंत्री ने खुद को किया 7 दिन के लिए आइसोलेट, ट्वीट कर...

गृहमंत्री ने खुद को किया 7 दिन के लिए आइसोलेट, ट्वीट कर दी ये जानकारी…

रायपुर। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अगले 7 दिन के लिए आइसोलेशन में चले गए हैं। दरअसल उनके कुछ सुरक्षाकर्मी व वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियातन गृह मंत्री ने भी खुद को आइसोलट करने का निर्णय लिया है.

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मेरे कार्यालय के कुछ सुरक्षाकर्मी व वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर अगले 7 दिनों के लिए मैं आइसोलेशन में रहूंगा। आप सभी से आग्रह है कि इस वैश्विक महामारी के संकट के समय सावधानी बरतें, अपना और अपनों का ख्याल रखें।

Advertisement Carousel