Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा हालात सामान्य होने तक NEET एवं JEE परीक्षा स्थगित करने भाकपा ने...

हालात सामान्य होने तक NEET एवं JEE परीक्षा स्थगित करने भाकपा ने किया प्रदर्शन, आज सौंपेंगे ज्ञापन

कोरबा-बालको नगर। NEET एवं JEE परीक्षा को स्थगित किए जाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बालको नगर ब्रांच के बैनर तले रविवार को प्रदर्शन किया गया। दोपहर 3 बजे बाल्को नगर, मुस्ताक भवन (एटक) कार्यालय के प्रांगण में प्रदर्शन बाद 31 अगस्त सोमवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आज किये गए प्रदर्शन के माध्यम से अनुरोध किया गया कि NEET एवं JEE की परीक्षा कोरोना महामारी के कारण असामान्य हुई परिस्थितयों में सामान्य स्थिति होने तक स्थगित किया जाए जिससे कि दूरदराज के विद्यार्थी एवं गरीब विद्यार्थी भी संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार के तहत उक्त परीक्षा में शामिल हो सकें।

इस प्रदर्शन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बालको नगर ब्रांच के ब्रांच सचिव कामरेड संतोष कुमार सिंह, सचिव मंडल के सदस्यगण कामरेड पी‌ के वर्मा, रामायण प्रसाद यादव ,एस के सिंह, सुनील सिंह, एम एल रजक, संतोषी बरेठ के अलावा प्रकाश दास, शिव रतन सिंह,फुलेंदर पासवान, परमात्मा प्रजापति, आत्माराम दुबे, सर्वेश, मनोज बरेठ, मुकेश साहू, उत्तरा सिंह, राजेश दास, दिलचंद मिरी, विद्यार्थी गण अमरेश,चंद्रभान आदि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel