Wednesday, September 23, 2026
Home कोरबा भैंसमा मार्ग पर गौमाता का निधन, एक माह में दूसरी मौत, दो...

भैंसमा मार्ग पर गौमाता का निधन, एक माह में दूसरी मौत, दो अन्य घायल

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में एक महीने में दूसरी बार दो गौ माता का निधन व दो गौ माता घायल हुई है। शोभा देवी मेमोरियल फाउंडेशन की टीम मौके पर पहुँच कर दो गौ माता का इलाज कर उनको बचा ली व दो गौ माता का विधि पूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।

संस्था के अध्यक्ष विकास बंसल ने बताया कि उनकी टीम घायल व बीमार गौ माता को गौशाला ला कर इलाज व सेवा करती है। श्री बंसल का लक्ष्य गौ माता की रक्षा है व उनकी सेवा करने से ही उनको व उनकी टीम को सुकून मिलता है। पिछले ही महीने यही रोड में 4 गौ माता का निधन हुआ था। पशुपालको की गलती इसमें साफ़ नज़र आ रही है जो रोड में गौ माता को छोड़ देते है। संस्था के वरिष्ठ सदस्य साहिल, सुंदर, संदीप, विशाल, अमन व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement Carousel