Wednesday, March 11, 2026
Home कोरबा अष्टमी पर गुजराती समाज भवन में हुई महाआरती

अष्टमी पर गुजराती समाज भवन में हुई महाआरती

अष्टमी पर गुजराती समाज भवन में हुई महाआरती

कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री गुजराती समाज द्वारा समाज के भवन में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। विधि-विधान पूर्वक घट स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रतिदिन रास-गरबा की धूम रही। समाज के युवक-युवतियों सहित महिलाओं में आयोजन के लेकर खासा उत्साह रहा। अष्टमी के दिन हवन पूजन कर समाज के लोगों ने सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। अष्टमी को महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने भाग लिया। नवमी के दिन जलाराम मंदिर परिसर में कन्या भोज कराया गया।

Advertisement Carousel