Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा शनिवार को कांग्रेस पार्षद, 7 बालको कर्मी, एनसीएच व जिला पंचायत कर्मी...

शनिवार को कांग्रेस पार्षद, 7 बालको कर्मी, एनसीएच व जिला पंचायत कर्मी सहित 21 नए मरीज मिले


कोरबा। जिले में शनिवार को एक साथ 21 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे अधिक उम्र का मरीज 72 वर्षीय महिला और सबसे कम उम्र का 15 वर्षीय बालक पॉजिटिव आए हैं। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक कुसमुण्डा क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा एसईसीएल मेन हॉस्पिटल की महिला स्टॉफ जिला पंचायत के दो कर्मचारी एनसीएच कालोनी दीपका से दो, बालको नगर से 7, कोसाबाड़ी, अलखनंदा विहार सीएसईबी पश्चिम, शहीद भगत सिंह कालोनी, पोड़ीबहार, श्यांग और पोड़ीउपरोड़ा से भी नए संक्रमित मरीज मिले हैं। दादरखुर्द हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक ही परिवार से 20 वर्षीय युवक व 15 वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को आए 21 मामलों में 4 महिला और 17 पुरुष शामिल हैं। इन सभी की संपर्क हिस्ट्री तलाशने के साथ ही इन्हें सावधानीपूर्वक कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है।

Advertisement Carousel