Tuesday, May 26, 2026
Home कोरबा नाम और पहचान बदलकर एसईसीएल में कर रहा फर्जी नौकरी, फर्जी वोटर...

नाम और पहचान बदलकर एसईसीएल में कर रहा फर्जी नौकरी, फर्जी वोटर आईडी, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बनवाया… देखें और क्या-क्या है फर्जी…

कोरबा (खटपट न्यूज)। एक शख्स ने एसईसीएल की बलगी परियोजना में नौकरी के लिए फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया है। गांव में इसे कोमल सिंह कंवर के नाम से जाना जाता है, जबकि बल्गी परियोजना में गिरधारी सिंह के नाम से दर्ज है। आरोप है कि कोमल सिंह ने गिरधारी सिंह के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड भी बनवाया है। गिरधारी सिंह के नाम से जारी वोटर आईडी कार्ड का नंबर कोरबी क्षेत्र के निवासी एक अन्य ग्रामीण के वोटर आईडी कार्ड के नंबर से हूबहू मिलता है। इसकी शिकायत कलेक्टरसे करते हुए जांच और उचित कार्रवाई एवं अपराध दर्ज करने की मांग शिकायतकर्ता अविनाथ कुमार मेहता निवासी बल्गी ने की है।

Advertisement Carousel