
कोरबा। मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने तथा नियमों का उल्लंघन करने आदि प्रकरणों पर निगम अमले ने शनिवार को विभिन्न जोनांतर्गत कार्यवाही करते हुए 9400 रूपये का जुर्माना लगाया गया। लोगों को हिदायत दी गई की वे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा बेवजह सड़क, सार्वजनिक स्थानों पर न घूमें। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व उसके नियंत्रण की दिशा में लगातार कार्यवाही की जा रही है। मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने तथा नियमों का पालन न करने वालों पर निगम अमले द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 22 अगस्त को भी निगम के विभिन्न जोनों में यह कार्यवाही की गई तथा 9400 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया।
मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग पर सतत जनजागरूकता : नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने सभी जोनांतर्गत स्थित वार्डो, बस्तियों, व्यवसायिक क्षेत्रों, बाजारों, आवासीय क्षेत्रों, मार्गों आदि में लाउण्डस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराई जा कर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करने संबंधी जनजागरूकता का कार्य निरंतर किया जा रहा है। लोगों को समझाईश दी जा रही है कि वे वायरस के संक्रमण से बचने एवं उसका प्रसार रोकने के लिए मास्क अनिवार्य रूप से पहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करें, घर पर ही सुरक्षित रहें, बेवजह घर से बाहर न निकले।
होम क्वारन्टाईन व्यक्तियों की सतत निगरानी : कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल द्वारा होम क्वारन्टाईन पर रह रहे लोगों की सतत निगरानी किए जाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के परिपालन में इस हेतु गठित जोन स्तरीय एवं वार्ड स्तरीय निगरानी दलों द्वारा इनकी निरंतर निगरानी की जा रही है। आज इसी कड़ी में नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 07, 01, 05, 14, 51, 04, 08, 50, 54, 09, 03, 40 सहित निगम के सभी 08 जोन में स्थित अन्य वार्डो में होम क्वारन्टाईन पर रह रहे लोगों के घर तक निगरानी दल के सदस्य पहुंचे, औचक रूप से निरीक्षण किया, इस दौरान होम क्वारन्टाईन पर रह रहे सभी व्यक्ति अपने घरों पर ही पाये गए। निगरानी दल के सदस्यों ने उन्हें समझाईश दी कि वे अपने घर के बाहर कदापि न निकले, घर पर ही आराम से रहें। इसके साथ ही दल के सदस्यों ने होम क्वारन्टाईन व्यक्तियों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।













