Saturday, March 7, 2026
Home रायपुर चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल को मिल सकता है एक्सटेंशन, कोरोना का हवाला...

चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल को मिल सकता है एक्सटेंशन, कोरोना का हवाला देकर राज्य सरकार ने भेजा प्रस्ताव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मंडल को 6 महीने का एक्सटेंशन मिल सकता है। राज्य सरकार ने केंद्र को इसका प्रस्ताव भेवज दिया है। आरपी मंडल 30 नवंबर को रिटायर होने वाले थे, लेकिन उससे पहले राज्य सरकार ने उनके एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक डीओपीटी मंत्री जितेंद्र सिंह के टेबल पर एक्स्टेंशन का प्रस्ताव पहुंच भी गया है। कोरोना का हवाला देकर राज्य सरकार ने कार्यकाल वृद्धि का प्रस्ताव भेजा है।
आरपी मंडल को पिछले साल अक्टूबर में मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गयी थी। उनका कार्यकाल 13 महीने का था, लेकिन अब माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल और छह महीने के लिए बढ़ जायेगा। इससे पहले अक्टूबर में सुनील कुजूर के रिटायर होने के बाद आरपी मंडल को राज्य सरकार ने नया मुख्य सचिव नियुक्त किया था।
1987 बैच के आईएएस अफसर हैं आरपी मंडल। राज्य सरकार को उम्मीद है कि उनके प्रस्ताव पर केंद्र सरकार रजामंदी दे देगी। इसकी एक बड़ी वजह कोरोना है। मण्डल नवंबर में ष्टस् बने और फरवरी में कोरोना आ गया। उम्मीद की एक वजह ये भी है, हाल ही में कोरोना के आधार पर गुजरात के चीफ सिकरेट्री को भी छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया है।

Advertisement Carousel