रायपुर । राजिम में एक बेबी एलीफेंट दलदल में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर हाथी को दलदल से निकालने की कवायद शुरू की गई ।जानकारी के मुताबिक हाथियों के दल की एक मादा हथिनी ने शावक को जन्म दिया है। गुरुवार देर रात फिंगेश्वर के बनगवां गांव में हथिनी ने शावक को जन्मा है।जन्म के बाद शावक दलदल में फंस गया था। वन विभाग ने शावक को रेस्क्यू कर उसे दलदल से बाहर निकाल लिया है। शावक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गौरतलब है कि पिछले 18 दिनों से फिंगेश्वर रेंज में 20-21 हाथियों का दल मौजूद है। हाथियों की मौजूदगी इलाके के ग्रामीण काफी दहशत में है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों...
स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणानक्सली...

















