अकादमी सिटी सेंटर मॉल कोरबा के खिलाडी ने प्रदेश को दिया पदक

कोरबा। 67 वीं राष्ट्रिय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा 16 दिसंबर से 20 दिसंबर आयोजित कि गई जिसमे 28 राज्यों से नें के लगभग 1500 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के 5संभाग के 42 खिलाड़ी शामिल हुए उक्त प्रतियोगिता राज्य को बिलासपुर संभाग के समीर कंवर ने एक मात्र कांस्य पदक दिया।बाकि 41 खिलाडीयो ने शानदार प्रदर्शन किया परन्तु पदक प्राप्त करने में असमर्थ रहे।कोरबा ज़िले के समीर कुमार कंवर ने बालक वर्ग के अंडर 17 -50 किग्रा वर्ग में कास्य पदक जीतकर कोरबा ज़िले को एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया। समीर कँवर शास. उच्च. माध्य. विद्यालय कोथारी का 10 वी का छात्र है।इनके पिता गुरुवार सिंह कंवर कृषक है।समीर पिछले 2 वर्षों से कोथारी गाँव में कराते की ट्रेनिंग ले रहे थे एवं कराते टेक्निकल ट्रेनिंग के लिये लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी सिटी सेंटर मॉल में कोच प्रेमराज बंजारे एवं करण कुमार बरेठ से पिछले 7 महीने से ट्रेनिंग ले रहे है।समीर कंवर को एशियन कराते फेडरेशन के अध्यक्ष शिहान भरत शर्मा एवं छत्तीसगढ़ कराते फेडरेशन के महासचिव खेत्रो महानंद कांस्य पदक से सम्मानित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश बंजारे ने इस उपलब्धि पर बताया कि यह बहोत गर्व का विषय हैं राष्ट्रिय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करना बहोत ही चुनौती पूर्ण होता हैं और पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से एकमात्र कोरबा ज़िले ने राज्य को पदक दिया यह हमारे लिए अत्यंत गर्व कि बात हैं हम वर्तमान में अन्तराष्ट्रीय महासंघ वर्ल्ड कराते फेडरेशन से मान्यता प्राप्त संस्था से कराते इंडिया ऑर्गनाइजेशन से मान्यता ले चुके हैं अब हमारे राज्य के खिलाडी अंतराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता विदेशों में छत्तीसगढ महतारी के परचम लहरायेंगे इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष नौसाद ख़ान ज़िला सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र,खेल अधिकारी दिनु पटेल,रामकृपाल साहू,ज़िला क्रीड़ाधिकारी के आर टंडन,ज़िला कराते संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष अजीत शर्मा,ज़िला सचिव प्रेमराज बंजारे,उपाध्यक्ष बृजेश बाजपेयी,किरण निराला,जावेद सेख,कोषाध्यक्ष देवशीष कश्यप,सुयश चंद्र,सहसचिव करण बरेठ,रिया श्रीवास, अलका महंत,रानी कोकड़िया,दानिश अहमद विनोद शर्मा,बिस्वजीत मण्डल ने बधाई शुभकामनाएं दी।














