Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को डीजीपी, मुख्य सचिव सहित अधिकारियों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को डीजीपी, मुख्य सचिव सहित अधिकारियों ने दी बधाई

रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही विष्णुदेव साय को बधाई देने वालों को तांता लग गया है. इस बीच छत्तीसगढ़ के डीजीपी और मुख्य सचिव समेत कई अधिकारी सीएम विष्णुदेव साय को बधाई देने उनके अस्थाई निवास पहुना पहुंचे.


नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, आयुक्त आबकारी एवं नगर तथा ग्राम निवेश महादेव कावरे, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम के राउत और प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं.

Advertisement Carousel