Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में तेज रफ्तार कार पलटी

कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में तेज रफ्तार कार पलटी

0 कार के भीतर फंसे लोगों को डॉयल 112 के जवानों ने सुरक्षित निकाला

कोरबा (खटपट न्यूज)। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे में हसदेव पुल घाट के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। नव दंपत्ति कार के भीतर फंस गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दंपत्ति को यात्री बस में कटघोरा रवाना किया गया।
घटना मंगलवार रात करीब 9.40 बजे की है। बताया गया कि अंबिकापुर निवासी युवक पत्नी के साथ परिजनों से मिलने जा रहा था। वे कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक-130 में हसदेव पुल घाट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान युवक ने कार से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार क्रमांक सीजी 04 केक्यू 7932 सडक़ किनारे खाई में पलट गई। नव दंपत्ति कार के भीतर ही फंस गए। इस घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 के कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही डायल 112 के बांगो कोबरा 01 में तैनात आरक्षक 679 शिव चौहान चालक नीरज पांडेय के साथ मौके पर पहुंचा। टीम ने मशक्कत के बाद कार में फंसे नव दंपत्ति को बाहर निकाला। घटना में नव दंपत्ति को मामूली चोटे आई थी। उन्हें यात्री बस से रात्रि विश्राम के लिए कटघोरा रवाना किया गया। मामले की सूचना मोरगा पुलिस को दी गई है। पुलिस कार को निकालने के बाद वैधानिक कार्रवाई करेगी।

Advertisement Carousel